पलामू, फरवरी 25 -- मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। झारखंड सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में पलामू में भी कैंसर की जांच शुरू करने का प्रावधान किया है। इसके अलावा मेदिनीनगर के आर्ट लाइब्रेरी की स्थापना करने, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय स्थापित करने आदि का प्रावधान किया है। अधूरे अमानत बराज को पूरा कराने, कुंदरी के लाह बगान का जीर्णोद्धार करने, मलय डैम परिसर में पर्यटन सुविधा का विकास करने आदि का प्रावधान किया है। इससे पलामू के निवासियों को स्वरोजगार अपनाकर अपना विकास तेज करने और आय बढ़ाने का अवसर मिलेगा। पलामू के सिविल सर्जन डॉ अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि सदर अस्पताल में कैंसर के ईलाज शुरू होने से आम जनमानस को काफी सहूलियत होगा। वर्तमान में लोगों को दूसरे शहरों की ओर रुख करना पड़ता है। मेडिकल कॉलेज में बच्चों की सीटे बढ़ने से अधिक छात्र ...