फरीदाबाद, फरवरी 19 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कैंसर मरीजों को राहत देने के लिए प्रस्तावित पेट-सिटी स्कैन (3-टेस्ला) और रेडियोथेरपी मशीनें दो साल बाद भी नहीं लग पाई हैं। जबकि इन मशीनों को लगाने का दावा तीन महीने के भीतर पूरा करने का किया गया था। सुविधाएं शुरू न होने के कारण मरीजों को जांच और इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भटकना पड़ रहा है, जिससे मरीज काफी परेशान है। एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में फरीदाबाद समेत, दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, होडल, हथीन, पलवल, सोनीपत, पानीपत आदि जिलों से मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल में रोजाना करीब पांच हजारों की ओपीडी रहती है। अस्पताल में सुपर स्पेशलिटी सेवाएं बढ़ने के साथ ही मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। लेकिन सुविधाओं में बढ़ोतरी नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.