बिजनौर, फरवरी 7 -- बीते दस सालों में कैंसर रोग से मृत्युदर में वृद्धि के चलते शासन आम जनता के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर है। इस क्रम में शासन की ओर से जिले में टीबी व कैंसर के प्रति जागरूकता व स्क्रीनिंग के लिए 100 शिविर लगाने के निर्देश आए हैं। अगले सप्ताह से जिले के सभी ब्लॉकों में ये शिविर लगाए जाएंगे। एनसीडी प्रभारी डा. समीर भटनागर ने बताया, कि विश्व कैंसर दिवस पर शासन की ओर से मुख्य चिकित्साधिकारी की देखरेख में बिजनौर समेत प्रत्येक जनपद में 100 कैम्प लगाए जाने के निर्देश आए हैं। इनमें क्षय रोग व कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता फैलाई जाएगी। इसके साथ ही स्क्रीनिंग होगी। टीबी अथवा कैंसर के मरीज पाए जाने पर आगे उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किए जाएंगे। जिले में 11 ब्लॉक हैं। सभी में 10-10 कैम्प लगाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक ब्लॉक में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.