मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 5 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एवं अनुसंधान केंद्र अब पूर्व सैनिक का कैशलेस इलाज हो सकेगा। हॉस्पिटल अब कैशलैस सेवाओं के लिए पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) के पैनल में शामिल हो गया है। शुक्रवार को इसकी जानकारी अस्पताल प्रभारी डॉ. रविकांत और डॉ. कुमार निशांत ने दी। बताया कि लाभार्थियों के लिए इस योजना के तहत रेडियोथैरेपी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी व मेडिकल ऑन्कोलॉजी की सेवाएं और अन्य संबंधित परीक्षण जैसे सीटी स्कैन, एक्स-रे आदि उपलब्ध होंगे। इससे बिहार में लगभग 1,52,975 ईसीएचएस लाभार्थियों को मदद मिलेगी। इसमें 46,356 प्राथमिक लाभार्थी और 1,06,619 आश्रित शामिल हैं। सभी नामांकित पूर्व सैनिक उनके परिवार, आश्रित तथा वीर नारी इसका लाभ उठा सकती हैं। डॉ. रविकांत ने बताया कि लाभार्थियों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.