रांची, दिसम्बर 15 -- रांची, संवाददाता। कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके के विद्यार्थियों ने सोमवार को सामाजिक पहल करते हुए ओल्ड एज होम में वृद्धजनों के बीच कंबल का वितरण किया। प्राचार्या परमजीत कौर ने कहा कि बच्चों में संस्कार, सेवा और मानवतावादी दृष्टिकोण को विकसित करना शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य है। इस प्रकार के सामाजिक दायित्वों के निर्वहन से विद्यार्थियों को जागरूक बनाया जाता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और शिक्षक-शिक्षिकाएं थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...