रांची, जनवरी 31 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन, बहया के 40 प्रशिक्षणर्थियों का दल आठ दिनी शैक्षणिक टूर पर शनिवार को रवाना हुआ। यह दल गुवाहाटी, कामख्या, सिलौंग और चेरापूंजी आदि का भ्रमण कर विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेगा। दल में शामिल शिक्षक डॉ सत्येश कुमार सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों को भ्रमण के दौरान ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थलों का दौरा कराया जाएगा। विद्यार्थियों के दल में प्रो अनीता मेहता, प्रो विकास आनंद और प्रो मिलन कुमार शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...