मऊ, दिसम्बर 23 -- मऊ, संवाददाता।बिजली विभाग ने बिजली बिल राहत योजना के अंतर्गत सूरजपुर विद्युत उपकेंद्र के दरगाह बाजार एवं टेसूपार विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत बहरामपुर गांव में सोमवार को कैंप लगाया। शिविर में पहुंचे 108 उपभोक्ताओं ने अपना पंजीकरण कराया। बकाया बिल एवं पंजीकरण शुल्क के रूप में विभाग को 5.80 लाख की राजस्व प्राप्ति हुई। इस दौरान विभाग द्वार पूर्व में एफआईआर हुए 12 उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे गए। एसडीओ अम्बिका प्रसाद ने बताया कि बिजली बिल के बड़े बकायादारों के लिए यह योजना काफी लाभकारी है। इसमें न केवल बिजली बिल के बकाया राशि के अधिभार पर 100 प्रतिशत की छूट है बल्कि बकाया मूलधन में भी छूट का प्रावधान है। योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता को पहले अपना पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण शुल्क बकाया बिल में जोड़ दिया जाएगा। कैंप में जेई अर...