बगहा, दिसम्बर 11 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक फुटपाथ विक्रेताओं को ऋण पूंजी मुहैया हो इसको लेकर नगर परिषद में अग्रणी जिला प्रबंधक सतीश कुमार की अध्यक्षता में बैंकर्स के साथ समन्वय बैठक हुई। बैठक में नगर मिशन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह द्वारा यह जानकारी दी गई कि इस योजना को आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पुनर्गठित करके मार्च 2030 तक विस्तारित किया गया है। उनके द्वारा उपस्थित बैंकर्स को यह भी बताया गया कि भारत सरकार द्वारा इस योजना के तहत फुटपाथ विक्रेताओं को प्रथम किस्त 10000 से बढ़ाकर 15000 और द्वितीय किस्त 20000 से बढ़ाकर 25000 रुपया दिया जाना है। इस क्रम में नगर मिशन प्रबंधक विनोद कुमार ने उपस्थित बैंकर्स से बैंक स्तर पर लंबित आवेदनों और बैंक द्वारा वापस किए गए ऋण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.