संतकबीरनगर, सितम्बर 29 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। विकास भवन परिसर में कैंप लगा कर दिव्यांगों को उपकरण वितरण किया गया। सेवा पखवारा के दौरान होने वाले इस आयोजन में भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, विधायक खलीलाबाद अंकुरराज तिवारी, मेहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए। कैंप में 69 दिव्यांगों को 69 उपकरण वितरित किए गए हैं। जिला महामंत्री अशोक कुमार उर्फ साधु यादव व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम दिव्यांगों को 69 ट्राईसाईकिल, 15 व्हील चेयर, 05 कान की मशीन, 05 स्मार्ट कैन एवं 12 बैसाखी वितरित किया गया। इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी रवीश चंद, कनिष्ठ सहायक संतोष शर्मा सहित विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.