पटना, फरवरी 13 -- जिलों में कैंप लगाकर शिक्षकों की शिकायतों का समाधान होगा। ई- शिक्षा कोष पोर्टल पर दर्ज करायी गयी शिकायतों की त्वरित गति से समाधान के लिए शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने सभी जिलों को निर्देश दिया है। शिक्षा विभाग कैंप के माध्यम से शिक्षकों और विभागीय कर्मियों की समस्या का समधान संबंधी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी करेगा। माना जा रहा है कि एक सप्ताह में इससे संबंधित एसओपी जारी हो जाएगा। ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर शिक्षक और कर्मी वेतन भुगतान, स्थानांतरण, प्रोन्नति सहित विभिन्न तरह की शिकायत दर्ज कराने का प्रावधान है। इस पर आने वाली समस्या का समाधान के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी के स्तर पर समाधान किया जाता है। समस्या समधान नहीं होने की शिकायत अपर मुख्य सचिव को मिल रही थी। इस कारण अपर मुख्य सचिव ने जिलों से कैंप लगा कर समस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.