हाजीपुर, फरवरी 5 -- लालगंज, संवाद सूत्र। भाकपा माले प्रखंड कमिटी लालगंज वैशाली की बैठक शीतल भकुरहर पंचायत के बोरहा गांव में हुई। जिसमें भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सह प्रखंड सचिव राम पारस भारती ने कहा कि राज्य कमिटी के निर्णय के अनुसार किसानों की समस्या को लेकर अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले 09 फरवरी 2026 को प्रखंड कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन/ धरना का आयोजन किया गया है। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने जी राम जी कानून, बीज विधेयक 2025, विद्युत विधेयक 2025, श्रम संहिता कानून वापस लेने की मांग की। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री किसान निधि को संकुचित करने की नियत से सरकार ने किसानों की पंजीकरण मे बहुत पेंच लगाया जा रहा है। फसलों की सिंचाई में किसानों की सुविधा के लिए नहरों, नलकूपों का जीर्णोद्धार करने, किसानों के कृषि कार्य हेतु मुफ्त बिजली देने...