प्रयागराज, मई 23 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में शुक्रवार को जोनल स्तर पर नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के साथ स्थायी वार्ता तंत्र में एनसीआर के जीएम उपेंद्र चंद्र जोशी की अध्यक्षता में बैठक हुई। प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी एस बालचंद्र अय्यर ने उपस्थित अधिकारियों एवं यूनियन पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस अवसर पर समस्त प्रमुख विभागाध्यक्ष के साथ एनसीआरएमयू के अध्यक्ष शिव गोपाल मिश्रा और महामंत्री आरडी यादव के साथ अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। जीएम ने कहा कि कर्मचारी हमारे संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। उनका हित हमारी प्राथमिकता रहा है। पिछले 10 माह में कुल 29,625 रिफ्रेंस प्राप्त हुए, जिसमें 98.20प्रतिशत मामलों का निस्तारण कर दिया गया। वित्तीय वर्ष 2024-2025 में 257 मृतक आश्रितों की विधवाओं और उनके आश्रितों को नौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.