महाराजगंज, जनवरी 10 -- महराजगंज, निज संवाददाता। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम युवा योजना और ओडीओपी की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान का लाभ अधिकतम युवाओं को सुनिश्चित दिलाने के लिए आरसेटी, आईटीआई और पॉलिटेक्निक सहित विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों में कैंप लगाकर इच्छुक युवाओं का आवेदन कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सीएम युवा योजना के तहत प्राप्त आवेदनों में प्राथमिकता के आधार पर ऋण वितरण का निर्देश दिया। उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया कि सीएम युवा के आवेदनों में 15 दिन से अधिक लंबित मामलों की सूची बैंकवार तैयार कर प्रस्तुत करें। डीएम ने बैंक शाखाओं में सीएम युवा के लंबित आवेदनों को लेकर कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि सभी शाखाएं सीएम युवा सहित स्वरोजगारपरक योजनाओं में ल...