फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 10 -- शमसाबाद, संवाददाता। बिजली निगम की ओर से सिकंदरपुर महमूद और प्रहलादपुर में कैंप लगाया गया। बकायेदार उपभोक्ताओं को चल रही ओटीएस को लेकर जानकारी दी गयी। उनसे बिल जमा कराने का प्रयास किया गया। कई उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लेते हुए जल्द बिल जमा करने का भरोसा दिया। प्रहलादपुर में लगाये गये कैंप में 16 उपभोक्ताओं को ओटीएस का लाभ दिया गया। बिजली निगम की टीम ने 45 कनेक्शन चेक किए। 1 लाख 50 हजार रुपये बिजली बिल जमा कराया गया। सिकंदरपुर महमूद में जेई जुनैद आलम की देखरेख में कैप लगाया गया। इसमें एक उपभोक्ता जो 6 लाख 47 हजार रुपये से अधिक का बकायेदार था उससे बिजली का बिल योजना का लाभ देते हुये जमा कराया गया। अन्य उपभोक्ताओं ने जल्द ही बिल जमा करने का भरोसा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...