फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 16 -- शमसाबाद, संवाददाता। बिजली निगम की टीम ने दो स्थानों पर कैंंप लगाया। बकायेदार उपभोक्ताओं से बिल जमा कराने का प्रयास किया। चेकिंग अभियान भी चलाया गया। कुइयांखेड़ा गांव में जेई ने बिजली कर्मी दिनेश, सुग्रीच, नानकराम, प्रमोद कुमार, विक्रम, सादिक आदि को साथ में लेकर कैंप लगाया। उपभोक्ताओं को चल रही योजना की जानकारी दी गयी।बकायेदार उपभोक्ताओं से एक लाख 5 हजार रुपये का बिल जमा कराया गया। 25 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लिया। कटरी धर्मपुर गांव में कैंप लगाया गया। 12 उपभोक्ताओं को योजना का लाभ दिया गया। बकायेदार उपभोक्ताओं से 70 हजार रुपये जमा कराये गये। जेई ने बताया कि बराबर चेकिंग अभियान चलेगा। बकायेदार समय से बिल जमा करें नही तो कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...