एटा, दिसम्बर 1 -- गांव नदारला, गाही, कैला सहित कई गांवों में बिजली विभाग ने विशेष कैंप आयोजित किया। बकायेदार उपभोक्ताओं को सरकार की बिजली बिल राहत योजना का लाभ प्रदान किया गया। इन कैंपों के माध्यम से कुल 64 उपभोक्ताओं ने अपने बकाया जमा कराया। इससे विभाग को कुल 3.55 लाख रुपये की वसूली हुई। एसडीओ अतुल कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा शुरू की गई यह राहत योजना उपभोक्ताओं को आर्थिक बोझ से निजात दिलाने के उद्देश्य से लागू की गई है। उन्होंने कहा कि कैंपों में बिल सुधार, सरचार्ज माफी और आसान किश्तों में भुगतान जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे अधिक से अधिक लोग जुड़ सकें। एसडीओ ने ग्रामीण उपभोक्ताओं से अपील की कि वे समय पर कैंपों में पहुंचकर योजना का लाभ उठाएं और अपने बकाये निपटाएं। बताया कि आने वाले दिनों में अन्य गांवों में भी ऐसे कैंप आ...