गाज़ियाबाद, जनवरी 9 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र के साइट-4 स्थित इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ट्रांस हिंडन कार्यालय पर शुक्रवार को औद्योगिक भूखंड आवंटियों के लिए कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्देश्य रखरखाव शुल्क और लीज रेंट जमा कराना था। इसमें बड़ी संख्या में उद्यमी पहुंचे। करीब 300 उद्यमियों ने मौके पर ही अपना रखरखाव शुल्क जमा कराया, जबकि अन्य ने अपने बकाया की जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर यूपीसीडा के सहायक अभियंता सतीश चौधरी, संदीप कुमार, रोहित श्रीवास्तव, अरविंद कुमार, विनोद कुमार, अशोक चौधरी, मनोज तोमर, संजीव त्यागी समेत अन्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...