बस्ती, मार्च 21 -- बस्ती। सीएचसी रुधौली के सुरवार कला गांव में सोर्स माइग्रेशन हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ एमओ डॉ. एसके श्रीवास्तव ने किया। प्रवासियों के साथ उनके परिवार और अन्य लोगों की एचआईवी/सिफलिस डुअल किट से जांच की गई। कैंप में 103 की जांच हुई। यहां 10 टीबी सस्पेक्टेड मिले। 27 एसटीआई के मिले। संतोष कुमार, आशा चौधरी, शांभवी सिंह, मधु मिश्रा ने सहयोग किया। दूसरा कैंप बनकटी के छितौरा में हुआ। एमओ डॉ. एसके सौरभ, डॉ. दिनेश सिंह कुशवाहा ने फीता काटकर शुभारंभ किया। कैंप में 60 जांच हुई, जिसमें टीबी के 10 मरीज सस्पेक्टेड मिले। 20 एसटीआई के मिले। सिफलिस कंफर्मेशन के लिए जिला महिला अस्पताल, टीबी कंफर्मेशन के लिए सीएचसी भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.