बिजनौर, फरवरी 7 -- दमयंती देवी प्रेरणा संस्थान की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर सुभाष चौक के निकट आयोजित किया गया। शिविर में 72 मरीजों को निःशुल्क परामर्श एवं तीन-तीन दिन की दवाइयां वितरित की गई। कैंप में सभी जांच नाम मात्र रुपए में कराई गई हैं। शिविर को सफल बनाने में साहिल अखिलेश पंकज गौरव हिमांशु कपिल, नन्हे, आनंद, मोहित, संकेत, सौरभ व आनंद आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...