संभल, जून 17 -- संभल। शहर में सोमवार को मुख्यबिजली घर में विभाग की ओर से उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए कैंप लगाया गया। जिसमें बिजली विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण किया। सोमवार को मुरादाबाद रोड स्थित मुख्य बिजलीघर परिसर में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस कैंप का उद्देश्य उपभोक्ताओं की शिकायतों को सुनना, मौके पर निस्तारण करना था। सुबह होते ही उपभोक्ताओं की भीड़ बिजलीघर परिसर में उमड़ने लगी। लोग अपने बिजली बिल संबंधी गड़बड़ियों, मीटर रीडिंग, लोड बढ़ाने की मांग, ट्रांसफार्मर की समस्या, जले हुए कनेक्शन, बार-बार कटौती और अन्य शिकायतों को लेकर पहुंचे थे। अधिकारियों ने प्रत्येक उपभोक्ता की शिकायत को गंभीरता से लिया और ज्यादातर समस्याओं का मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.