गया, मई 9 -- किसानों को खेती के लिए फ्री में कनेक्शन देने को लेकर बिजली विभाग की ओर से पंचायत स्तर पर कैंप लगाया जा रहा है। इसमें बहुत कम किसान आवेदन लेकर पहुंच रहे हैं। जेई ब्रजराज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को रामपुर पंचायत सरकार भवन में कैंप लगाया गया, इसमें पंचायत के सिर्फ तीन किसान ही आवेदन लेकर पहुंचे। संबंधित कर्मी जांच के बाद कनेक्शन देंगे। जेई ने बताया कि विभिन्न माध्यमों से कैंप लगने के प्रचार प्रसार भी कराए जा रहे हैं। इसके बाद भी बहुत कम किसान आवेदन लेकर आ रहे हैं। इन्होंने किसानों से जरूरी दस्तावेज के साथ कैंप में आने की अपील भी की है। कहा 7 को बड़की चिलमी, 9 को रामपुर, 13 को आमस, 15 को झरी, 16 को सांवकला, 20 को करमडीह, 22 को कलवन, 23 को अकौना व 3 जून को महुआवां पंचायत में कैंप लगेगा। कैंप में पूर्व मुखिया विरेंद्र यादव, सुनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.