मुरादाबाद, जनवरी 6 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव बैजनाथपुर में बिजली शिविर में ग्रामीणों ने बिजली कनेक्शन काटने को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। जिसके चलते मौके पर पुलिस तैनात की गई, तब जाकर बिजली स्टाफ ने कामकाज निपटापा । कोतवाली क्षेत्र के गांव बैजनाथपुर में अवर अभियंता चंद्रिका यादव बिजली लाइन मेन देवेश कुमार के साथ शिविर लगाने पहुंचे और बिजली बकाये को लेकर कनेक्शन काटना जैसे ही शुरू किया, तो ग्रामीणों ने विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि उन्हें समय दिया जाए ,कनेक्शन ना काटा जाए। बिजली कर्मियों ने समय देने से इनकार कर दिया, जिससे हंगामा बढ़ गया। डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई, उधर प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया तब कहीं जाकर बिजली कर्मी काम निपटा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...