कौशाम्बी, फरवरी 8 -- विकास खंड चायल के कसेंदा गांव में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब दो सौ लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें लगभग 120 मरीजों को दवा देकर उपचार किया गया। इसके साथ ही आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड बनवाने और उसके लाभ की जानकारी भी दी गई। कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष तलत अजीम व ग्राम प्रधान सुखलाल यादव की अगुवाई में आयोजित शिविर में प्रयागराज के मुंडेरा ट्रांसपोर्ट नगर से मैनेजर पुष्पराज सिंह चिकित्सकों की टीम के साथ सुबह दस बजे पहुंचे। शिविर में कसेंदा के अलावा फतेहपुर सहावपुर, लोकीपुर, कुंदनपुर, मुरादपुर समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग जांच कराने पहुंचे। चिकित्सकों ने सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, खुजली व दंत रोग सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच कर नि:शुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.