लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 2 -- चंद्रानी हॉस्पिटल एवं ब्लड बैंक के सहयोग से खंभारखेड़ा स्थित बजाज एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें रक्तदान से लेकर स्वास्थ्य जांच तक की सभी व्यवस्थाएं की गईं। हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ. धीरेंद्र कुमार वर्मा ने उपस्थित कर्मचारियों को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक किया और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया। बजाज एनर्जी प्रबंधन की ओर से एजीएम (एचआर) अतीक अहमद व सीनियर एडमिन ऑफिसर मयंक त्रिवेदी ने आयोजन में सहयोग किया। शिविर में नमन बरनवाल, प्रज्ञेषा, अतुल, हिमांशु, वंदना मौजूद रहे। वहीं शिविर में पंकज सक्सेना, अमित कुमार, शिव कुमार,अतुल पांडे, गणेश तिवारी, सहित लगभग तीन दर्जन लोगों ने रक्तदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...