संभल, दिसम्बर 20 -- बिजली बिल राहत योजना के अंतर्गत अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल ने एक समाधान कैंप बिसौली गेट स्थित व्यापार मंडल के कैंप कार्यालय पर आयोजित किया। जिसमें 55 लोगों ने पंजीकरण कराया और 7 लाख 30 हजार रुपए कैंप में जमा हुए। इसमें उपभोक्ताओं ने खराब बिल सही कराए, विद्युत भार को भी बढ़ाया गया और उपभोक्ताओं ने नाम परिवर्तन करने के लिए भी प्रार्थना पत्र दिए। अभियंता हिमांशु वार्ष्णेय अधिशासी अभियंता दीपलव श्रीवास्तव ने उद्घाटन करके कैंप का शुभारंभ किया। इस मौके पर उपखंड अधिकारी प्रथम अजय चौरसिया, अवर अभियंता आलोक गुप्ता अवर अभियंता रोहित मुखिया व व्यापार मंडल की ओर से प्रेम ग्रोवर जिला अध्यक्ष, शाह आलम मंसूरी युवा प्रदेश उपाध्यक्ष, युवा जिलाध्यक्ष सागर गुप्ता, उमेश वाष्र्णेय, अनुज वार्ष्णेय, विक्रांत लाल, मोहित सक्सेना आदि ...