लखीमपुरखीरी, फरवरी 9 -- फरधान, संवाददाता। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में निरीक्षण सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालाआम का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएमओ डॉ प्रमोद वर्मा भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने मेले में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता तथा स्टाफ की कार्यप्रणाली का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित किया जाए। सीएचसी अधीक्षक डॉ अमित बाजपेयी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीजों को सामान्य चिकित्सा परामर्श, जांच एवं उपचार की सुविधा दी जा रही है। मेले के दौरान कुल 20 आयुष्मान गोल्ड...