हापुड़, अगस्त 12 -- उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी हापुड़ द्वारा जिला संयुक्त चिकित्सालय दस्तोंई रोड हापुड़ में सीएमएस डॉ हेमलता सिंह की अध्यक्षता में सघन जागरूकता शिविर लगाया गया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश सिंह द्वारा शिविर में आए सभी लोगों को एड्स के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अग्रिम दो माह की अवधि में 150 ग्राम पंचायत स्तरीय बैठक, 2250 डोर टू डोर, 10 महाविद्यालय, 30 स्कूल आउट रिच प्रोग्राम 1 रैली दो लोक कला कार्यक्रम आदि करने की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही सभी सुविधाओं के विषय में बताया। वहीं, सीएमओ डॉ.सुनील त्यागी ने आयोजित शिविर में जाकर निरीक्षण किया। जिला कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार गौतम, संगीता रानी काउंसलर, कमलदीप काउंसलर,अशोक कुमार लैब टेक्नीशियन, विपिन कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.