मधुबनी, दिसम्बर 14 -- मधुबनी, निज संवाददाता । शहर के सभी दुकानदारों के लिए राहत भरी खबर है। नगर निगम द्वारा अब ट्रेड लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को गति दी जा रही है। लगभग तीन वर्षों से निगम स्तर पर ट्रेड लाइसेंस जारी नहीं होने के कारण शहर के छोटे बड़े दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वैध ट्रेड लाइसेंस के अभाव में न तो वे सरकारी योजनाओं का लाभ ले पा रहे थे और न ही बैंकिंग अथवा अन्य प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से पूरा कर पा रहे थे। ट्रेड लाइसेंस जारी नहीं होने से नाराज दुकानदारों ने इस मामले को लोक शिकायत निवारण प्रणाली में दर्ज कराया था। वरीय अधिवक्ता राकेश रंजन झा के द्वारा दायर शिकायत में यह स्पष्ट किया गया था कि निगम की उदासीनता के कारण व्यवसायियों को आर्थिक और कानूनी दोनों तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.