गोरखपुर, जून 3 -- घघसरा, हिन्दुस्तान संवाद कैंपियरगंज लक्ष्मीपुर निवासी धर्मेंद्र यादव की भैंसों को एक व्यक्ति चुरा कर सहजनवा थाना क्षेत्र के सजनापार में अपने ससुराल पहुंचा दिया। मालिक को पता चलने पर वह सजनापार पहुंच गए और तीन गायब भैंसों को बरामद कर कैंपियरगंज लेकर चले गए। जानकारी के मुताबिक, कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी धर्मेंद्र यादव पशुपालन करते हैं। घर पर आधा दर्जन के करीब भैंसों को पाले हैं। करीब एक सप्ताह पहले चरने के लिए गईं धर्मेंद्र यादव की तीन भैंसें गायब हो गईं। इसको लेकर पीड़ित ने कैंपियरगंज थाना में चोरी का केस दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस तलाश में जुटी रही। इसी बीच पीड़ित को रामचौरा निवासी सीताराम ने बताया कि गांव ही रामू चौधरी तीन भैंसों को चुरा अपने सहजनवा थाना क्षेत्र के सजनापार अपने ससुराल पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.