गोरखपुर, फरवरी 20 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम इन्दरपुर में पानी गिराने को लेकर हुए विवाद में महिला व उसकी बेटी से मारपीट का मामला सामने आया है। वीरेंद्र यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे जितेंद्र दीवार पर हैंडपाइप का पानी गिरा रहे थे। मना करने पर वह व उसकी पत्नी सुनीता गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि दोनों ने लाठी-डंडों से सुधा और उसकी बेटी प्रिया को पीटकर घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...