प्रयागराज, मार्च 9 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में वार्षिकोत्सव के दौरान कॉलेज के गेट पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने कुछ छात्रों को परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया। छात्रों से कहा गया है कि अंदर बहुत भीड़ है, इसलिए जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। इस पर छात्र प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों से भिड़ गए और गेट के सामने धरने पर बैठ गए। दिनभर वहां हंगामा होता रहा। छात्रों का आरोप था कि प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने उनके साथ मारपीट की। देर शाम किसी तरह मामला शांत हुआ। कॉलेज के पीआरओ डॉ. मनोज कुमार दुबे का कहना है कि बाहरी छात्रों को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। इस दौरान कुछ अराजकतत्व कॉलेज में घुसने का प्रयास करने लगे। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने उनसे परिचय पत्र मांगा तो कहासुनी हो गई। उन्हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.