गढ़वा, फरवरी 20 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। पॉलिटेक्निक के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 35 छात्र-छात्राओं ने आरसीयू कैंपस विश्रामपुर में जेनरल इलेक्ट्रिकल एयरोस्पेस द्वारा आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में भाग लिया। साक्षात्कार के आधार पर 7 छात्रों का चयन किया गया। उनका सालाना पैकेज Rs.तीन लाख रुपये प्रति वर्ष है। कंपनी के एचआर शंकर कानन ने बताया कि यह कंपनी एक भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी है। कंपनी एयरोस्पेस से संबंधित कार्य करती है। संस्थान के निदेशक अनुराग चंद्रवंशी ने कहा कि छात्रों का चयन एयरोस्पेस जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनी में होना गौरव की बात है। आरसीयू के मुख्य प्लेसमेंट अधिकारी मनीषा सिंह ने बताया कि छात्रों का चयन होना ट्रेंनिंग प्लेसमेंट का कर्तव्य निष्ठता को दर्शाता है। आगे भी कई बहुराष्ट्रीय कंपनी द्वारा कैंपस का आयोजन किया जाएगा। उक्त अवसर पर संस्था...