आगरा, फरवरी 13 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालसय के समाज कार्य विभाग में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। इसमें एमएसडब्ल्यू चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड द्वारा वेलफेयर ऑफिसर पद हेतु चयन प्रक्रिया की गयी। डॉ. राजेश कुशवाहा ने बताया कि प्रक्रिया के पहले चरण में 38 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रथम चरण के मूल्यांकन के आधार पर चयनित 13 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आयोजित किया गया। चयन पैनल में कंपनी प्रतिनिधि संदीप शर्मा और सतीश मेहरा ने विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, औद्योगिक प्रबंधन और व्यावसायिक दृष्टिकोण का आकलन किया। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने इस आयोजन को भविष्य के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और उपयोगी अवसर बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...