जहानाबाद, जनवरी 27 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय जहानाबाद में यांत्रिक एवं विद्युत अभियंत्रण के छात्रों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को एक कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस ड्राइव में प्रतिष्ठित कंपनी याज़ाकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने भाग लिया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में महाविद्यालय के यांत्रिक एवं विद्युत अभियंत्रण शाखाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कड़ी चयन प्रक्रिया (लिखित परीक्षा, साक्षात्कार एवं अन्य चरणों) के बाद कुल 18 छात्र-छात्राओं का चयन सफलतापूर्वक सुनिश्चित हुआ। इस सफल प्लेसमेंट ड्राइव का संचालन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर (ळढड) श्री सुधीर कुमार एवं असिस्टेंट टीपीओ अलका रंजन एवं डॉ ज़हीर अब्बास के कुशल मार्गदर्शन एवं समन्वय में संपन्न हुआ। संस्थान के प्राचा...