प्रयागराज, दिसम्बर 9 -- शहर के गिरजाघरों में क्रिसमस की तैयारियां तेज हो गईं हैं। मंगलवार को सिविल लाइंस फायर ब्रिगेड चौराहा स्थित सेंट पॉल्स चर्च में कैंडल लाइट सर्विस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पादरी व पदाधिकारियों के अलावा चौक चर्च, मैथोडिस्ट चर्च, नैनी चर्च, सेंट पीटर्स व सेंट जॉन्स चर्च के सदस्यों ने प्रभु यीशु की आराधना की। मुख्य अतिथि बिशप दान ने कहा कि प्रभु दुनिया के कल्याण के लिए अवतार लेने वाले हैं। उनके आदर्शों को आत्मसात कर हम शांति व सौहार्द का वातावरण स्थापित कर सकते हैं। जितेन्द्र नाथ ने ज्योति के प्रतीक से प्रभु की महिमा का संदेश दिया। एसपी लाल ने कैरल सिंगिंग से स्वागत किया। बच्चों ने गीत प्रस्तुत किए। पादरी विलियम हरिप्रसाद ने प्रार्थना कराई और कैंडल मार्च निकाला गया। चित्तरंजन पॉलसन, अशोक कुमार विल्सन, नीरज कश्यप, ज...