गाजीपुर, फरवरी 14 -- सैदपुर। सामाजिक संस्था की ओर से नगर में शनिवार की शाम पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 40 जवानों की पुण्यस्मृति में शोकसभा और कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। कैंडल मार्च संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) ज्योति जयानन्द पाण्डेय के नेतृत्व में निकाली गई। कैंडल मार्च नगर के स्टेशन रोड स्थित राजकीय विद्यालय से प्रारम्भ होकर तहसील परिसर तक निकाली गई। इस दौरान सभी लोगों ने तहसील गेट स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा के निचे कैण्डल जला बीते सात वर्ष पूर्व कश्मीर के पुलवामा में हुए जघन्य आत्मघाती हमले में शहीद 40 सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस दौरान सभी ने तिरंगा झण्डा हाथ में ले भारत माता के जयकारे लगाए। इसमें छात्र-छात्राएं, स्थानीय महिलाएं और सीआईबी के पदाधिकारी उपस्थित रहें।

हिंदी हिन्द...