रुडकी, जनवरी 5 -- झबरेड़ा, संवाददाता। अंकिता भंडारी मामले में कांग्रेस ने झबरेड़ा में सोमवार देर शाम कैडल मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार से वीआईपी के नाम का खुलासा करने तथा सीबीआई जांच की मांग की। रविदास मंदिर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में कैडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च रविदास मंदिर से शुरू होकर शिव चौक से होकर अमर जवान चौक पर समापन हुआ। पूर्व सीएम रावत ने कहा कि भाजपा सरकार अंकिता भंडारी मामले में वीआईपी के नाम का खुलासा नहीं कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...