हाजीपुर, फरवरी 16 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। बरांटी थाना क्षेत्र के बिदुपुर रेलवे स्टेशन बाजार में पुलवामा के शहीदों की याद में समाजसेवी अर्जुन राय के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च बरांटी गांव से होते हुए बिदुपुर रेलवे स्टेशन बाजार के विभिन्न चौक-चौराहे पर नगर भ्रमण किया गया ‌और शहीदों के सम्मान में नारे लगाए गए। कैंडल मार्च में शामिल कार्यकर्ता राजेश कुमार राठौर ने बताया कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में देश ने अपने 40 वीर सपूतों को खो दिया था। घटना तब घटी जब जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीआरपीएफ के जवानों के काफिले पर पुलवामा जिला के लेथापोरा में आतंकवादियों ने एक वाहन पर सवार होकर आत्मघाती हमला कर दिया था। जिसमें देश के 40 वीर सपूतों ने मातृ भूमि की रक्षा में अपने प्राण न्...