दरभंगा, फरवरी 9 -- दरभंगा। बच्ची के शव के पोस्टमार्टम के बाद उसके अंतिम संस्कार के लिए परिजन व मोहल्ले के लोग शव को सीधे श्मशान लेकर पहुंचे। इस दौरान कैंडल मार्च भी निकाला गया। लोग मोहल्ले से मोमबत्तियां हाथों में लेकर श्मशान घाट तक पहुंचे। इस दौरान लोगों ने दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई। छह वर्षीया बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या की हृदयविदारक घटना से इलाके में दिनभर तनाव और आक्रोश का माहौल बना रहा। शाम होते-होते पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद सतीघाट श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान वहां उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...