मऊ, फरवरी 14 -- दोहरीघाट। ब्लॉक क्षेत्र के रौंदाभगवानपुर (ठाकुरगांव) स्थित अम्बेडकर प्रतिमा के पास शनिवार को पुलवामा आतंकी हमले में शहादत देने वाले वीर जवानों की याद में कैंडल जला दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान भारत माता की जय के नारों के साथ पूरा वातावरण गूंज उठा। लोगों ने वीर जवानों की शहादत को सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए देश की आन बान एवं शान की रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान आकाश राना, दीपक, मिथिलेश, सुशील, नीलेश, राकेश, रोहित, सिंटू, अमन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.