धनबाद, जून 14 -- धनबाद। कारोबारियों ने बाजार समिति प्रांगण में शुक्रवार को कैंडल जलाकर अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। बाजार समिति चैंबर ऑफ कॉमर्स ने शोकसभा का आयोजन किया। अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल ने कहा कि यह हादसा अत्यंत दुखद और दिल को दहला देने वाला है। संरक्षक गुलाब सिंह ने पीड़ित और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि देश इस दुख की घड़ी में एकजुट है। सचिव गौरव गर्ग ने घटना पर शोक जताते हुए हादसे की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। मौके पर दीपक कटेसरिया, राजकुमार अग्रवाल, सुरेंद्र जिंदल, अमित गोयल, संजय अग्रवाल सहित कई कारोबारी मौजूद रहे। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.