वाराणसी, जनवरी 2 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कैंट स्टेशन पर शुक्रवार को जीआरपी, सीआईबी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने 32 मोबाइल फोन के साथ चोर को पकड़ लिया। सभी मोबाइल रेलवे स्टेशन और ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों से चुराए गए थे। इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी झारखंड के गोड्डा निवासी सुमित कुमार शाह को जेल भेज दिया गया। जीआरपी के काशी चौकी प्रभारी श्रीकांत यादव, हेड कॉन्स्टेबल पवन कुमार, मो. दानिश, सीआईबी के एएसआई राकेश कुमार सिंह, कॉन्स्टेबल सतीश यादव और आरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल उपेंद्र कुशवाहा संदिग्धों की तलाश में चक्रमण कर रहे थे। इस बीच प्लेटफार्म नंबर एक के काशी छोर पर बैठे युवक गतिविधियां संदिग्ध लगीं। तलाशी में उसके पिट्ठू बैग 32 मोबाइल बरामद हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...