वाराणसी, फरवरी 24 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। कैंट स्टेशन से पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के बीच बी-व्यास नगर-काशी स्टेशन रेल खंड पर ऑटोमैटिक सिग्नल लगाने के काम के कारण 26 और 27 फरवरी को करीब दो दर्जन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। 26 फरवरी को ताप्ती गंगा, फरक्का सहित 16 ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी और ये ट्रेनें कैंट एवं काशी स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। वहीं, वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनों को दो से साढ़े तीन घंटे की देरी से चलाया जाएगा। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि रेल सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने तथा ट्रेनों के सुरक्षित और सुगम संचालन के लिए सिग्नल को ऑटोमैटिक करने का काम 26 फरवरी को किया जाएगा। इसके लिए सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक डिस्कनेक्शन ब्लॉक और दोपहर 3:30 बजे से श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.