वाराणसी, जनवरी 30 -- वाराणसी। क्रिकेटर बनने की चाह में बलिया के रसड़ा से वाराणसी पहुंची 11 वर्षीय बालिका गुरुवार को कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 2-3 पर मिली। आरपीएफ ने उसके पिता को सूचना दी और बच्ची को चाइल्ड लाइन भेज दिया। बालिका ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में वाराणसी के किसी क्रिकेट अकादमी का नाम देखा था। इसपर वह गुरुवार सुबह परिजनों को बिना बताए घर से निकल गई। पैसेंजर ट्रेन से कैंट स्टेशन पहुंच गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...