अयोध्या, जुलाई 21 -- अयोध्या संवाददाता। सरयू ने कछार स्थित छावनी क्षेत्र में फिर से तेंदुए की आहट महसूस हुई है। स्थानीय युवक ने इसका वीडियो भी बनाया है। मामले की खबर पर वन विभाग सक्रिय हुआ है और कांबिंग कराने की बात कही है। बताया गया कि छावनी क्षेत्र के निर्मलकुण्ड स्थित फायरिंग रेंज के पास तेंदुए का बच्चा विचरण कर रहा था। वहीं के रहने वाले रवि यादव में माजरा देखा तो तेंदुए का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। जिसके बाद मामले की खबर वन विभाग की दी गई। पूर्व में ही इसी क्षेत्र में तेंदुए देखा गया था. लेकिन वह वयस्क था और इस बार का अवयस्क बताया जा रहा है। फिर से क्षेत्र में तेंदुआ दिखने की खबर के बाद लोगों ने एहतियात शुरू कर दी है। क्षेत्रीय वनाधिकारी अनिल कुमार त्रिगुणायत का कहना है कि विभाग को भी एक वीडियो मिला है। अभी किसी ने स...