रुडकी, अक्टूबर 2 -- स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए कैंट बोर्ड रुड़की को अटल निर्मल नगर पुरस्कार मिला है। मुख्यमंत्री कार्यालय सेवक सदन में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंट बोर्ड को यह पुरस्कार दिया। कैंट बोर्ड रुड़की के सीईओ दिग्विजय सिंह समेत कैंट स्टॉफ ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। कैंट बोर्ड रुड़की के सीईओ दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि छावनी परिषद रुड़की की पूरी टीम के अथक प्रयासों और स्वच्छता कर्मियों की निष्ठा का परिणाम है। इस सम्मान से परिषद को स्वच्छता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में और भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने बताया कि सीएम द्वारा रुड़की छावनी परिषद को अटल निर्मल नगर पुरस्कार 2025 अंतर्गत छावनी परिषद श्रेणी में तीसरा पुरस्कार प्रदान किया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.