वाराणसी, जनवरी 16 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। नई दिल्ली से दोपहर दो बजे वाराणसी जंक्शन (कैंट) आने वाली सेमी हाईस्पीड ट्रेन डाउन वंदेभारत एक्सप्रेस शनिवार को लगभग डेढ़ घंटे देर से दोपहर 3.25 बजे पहुंची। इससे पहले इसके निर्धारित समय दोपहर 3 बजे इसके वैकल्पिक रैक को गाड़ी संख्या-22453 (अप वंदेभारत) बनाकर रवाना कर दिया गया। मौसम की वजह से ट्रेनों की लेटलतीफी अभी जारी है। दरअसल, दोपहर की वंदेभारत (गाड़ी संख्या-22436) दोपहर 2 बजे कैंट आती है। सफाई आदि के बाद यह गाड़ी संख्या-22435 बनकर दोपहर 3 बजे नई दिल्ली रवाना होती है। इधर, ठंड और कोहरे से इस ट्रेन की लेटलतीफी को देखते हुए समयबद्ध परिचालन के लिए रेलवे बोर्ड ने वाराणसी में एक वैकल्पिक रैक उपलब्ध कराया। इसे वाराणसी-लोहता के बीच स्थित यूनिवर्सल वाशिंग लाइन पर खड़ा किया गया। उधर, कैंट आने वाली बीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.