रामगढ़, फरवरी 5 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। इनरव्हील क्लब रामगढ़ के तत्वावधान में गुरुवार को कैंट गर्ल्स मिडिल स्कूल और उम्मीद स्कूल में खेल दिवस का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए तीन वर्गों में संपन्न हुआ, जिसमें केजी से कक्षा 2, कक्षा 3 से 5 और कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। तीनों वर्गों में कई चयन चरणों के बाद अंतिम प्रतिभागियों का चयन किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रत्येक वर्ग से तीन-तीन विजेताओं को उपहार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में खेल भावना, टीमवर्क, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास करना था, साथ ही उन्हें शारीरिक रूप से सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना भी रहा। कार्यक्रम के महत्व पर प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.