अमरोहा, मार्च 10 -- चोरों ने कैंटीन में घुसकर सिगरेट की डिब्बी, मोबाइल व नकदी समेत कुल तीस हजार का माल चोरी कर लिया। पुलिस ने मौका मुआयना किया है। जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी रईस अहमद उर्फ भोला पुत्र अब्दुल हमीद ने ईदगाह रोड पर कैंटीन खोल रखी है। शनिवार रात करीब 11:30 बजे कैंटीन बंद कर वह अपने घर चला गया। रात में किसी वक्त चोर दीवार फांदकर कैंटीन की चारदीवारी में घुस गए। इसके बाद लोहे की रॉड से कुंडी तोड़कर चोर कैंटीन में प्रवेश कर गए और सामान चोरी कर लिया। रविवार सुबह मामले की जानकारी होने पर पुलिस को खबर दी गई। अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.