गाज़ियाबाद, जनवरी 13 -- गुरुग्राम। कैंटीन संचालक की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। संजय शर्मा अपनी कार से सेक्टर-34 स्थित अपनी कैंटीन के लिए निकले थे, रास्ते में ही उनकी हत्या कर दी गई। अपराध शाखा पालम विहार के इंचार्ज निरीक्षक जयबीर के मुताबिक दस जनवरी को मुख्य आरोपी गुरुदत्त शर्मा उर्फ बालेश्वर को देहरादून से गिरफ्तार किया गया। उसके साथी अनिल को मुजफ्फरनगर, यूपी से पकड़ा। पुलिस पूछताछ में गुरुदत्त शर्मा ने बताया कि संजय शर्मा उसके सगे मौसी का लड़का था। साल 2011-12 के दौरान दोनों मिलकर क्रेशर बजरी का व्यापार करते थे। व्यापार में हुए घाटे और मनमुटाव के कारण काम बंद हो गया। तब से ही गुरुदत्त की संजय शर्मा से रंजिश थी। उसने हत्या करने के तरीकों और पुलिस से बचने के लिए यूट्यूब पर कई वीडियो देखे थे। इसके बाद साथी अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.